
👁 12 views Views
कांवड़ यात्रा के चलते अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने किया निरीक्षण
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर विद्युत व्यवस्थाओं एवं चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया जाए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, विद्युत लाइनों एवं उपकरणों की समय रहते जांच करने तथा किसी भी खराबी का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854




















