
👁 22 views Views
गढ़मुक्तेश्वर के गांव पावटी में सड़क का शिलान्यास
हापुड सीमन (ehapurnews.com):तहसील गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम पावटी में लगभग 51 लाख रुपये की लागत से 500 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर शिलान्यास किया।सड़क निर्माण से ग्रामीणो मे खुशी की लहर है।
इस सड़क के निर्माण से ग्रामवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना प्रदेश सरकार की सदैव प्राथमिकता रहा है।
इस अवसर पर ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता ग्राम प्रधान आदि उपस्थित थे।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867




















