
👁 26 views Views
मानसिक रूप से कमजोर युवक को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव ददायरा के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने मानसिक रूप से कमजोर भाई को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ददायरा के रहने वाले धर्मपाल शर्मा ने बताया कि उनका भाई जितेंद्र मानसिक रूप से कमजोर है। 16 अप्रैल की रात गांव का ही युवक उन्हें बहला-फुसला कर ले गया। घटना के 3 महीने 15 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651




















