
महिला पतंजलि योग समिति हापुड़ ने मनाई गुरु पूर्णिमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महिला पतंजलि योग समिति हापुड़ की ओर से पटेल नगर स्थित योग साधिका सीता के सिया राम निवास पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम संयोजिका सीता अग्रवाल और मनीषा रही। मंच संचालन सरोज माहेश्वरी ने किया। सर्वप्रथम विनय, सीमा, आभा और राजकुमारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सभी ने अपने-अपने गुरु के प्रति उद्गार व्यक्त किए। आध्यात्मिक जीवन में मंजिल को प्राप्त करना है तो गुरु के बिना संभव नहीं है।
अनीता जैन, लाविका, मीरा, कमलेश रानी, पूनम पाठक, अंजना गोयल सभी ने गुरु महिमा पर रचनाए सुनाई।
गुरु पर्व के साथ ही कार्यकर्ता सम्मान का आयोजन भी किया गया जिसमें सरोज माहेश्वरी आभा गोयल सविता अग्रवाल लाविका अग्रवाल और प्रीति अग्रवाल को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया।
अंत में जिला प्रभारी योगाचार्य आशा सोमानी में सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बीना सिसोदिया अनीता अग्रवाल लता गीता अनु नीलम शीलू राखी प्रेम मंजू गुप्ता मंजू जैन शिखा अग्रवाल बिमला सुषमा साहनी संतोष कंसल प्रभा अग्रवाल आदि उपस्थित रही।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























