
इनोवा व बाइक की भिड़ंत में दो घायल, थाना प्रभारी ने सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित जैन शिकंजी के सामने इनोवा कार और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान स्कूटी पर सवार दोनों युवक घायल हो गए जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और अपनी सरकारी गाड़ी से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार की शाम करीब 6:00 बजे के आसपास का है दिव्यांशु जैन पुत्र राजीव जैन निवासी प्रतापगढ़ वेट मोड़ थाना मंडी जिला सहारनपुर अपने परिजनों के साथ गढ़मुक्तेश्वर से हापुड़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित जैन शिकंजी के सामने पहुंचे तो लेन चेंज करने के दौरान पीछे से आ रही स्कूटी की कार से भिड़ंत हो गई।
हादसे में स्कूटी सवार 35 वर्षीय मुनाजिर पुत्र मुख्तियार निवासी जाफराबाद दिल्ली, 30 वर्षीय बिलाल पुत्र शाहिद निवासी थामला बिलारी मुरादाबाद दोनों घायल हो गए। सूचना पाकर बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने दोनों घायलों को अपने सरकारी गाड़ी से समय पर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
JOB ALERT: आनंद इंडस्ट्रीज को अनुभवी अकाउंटेंट (Accountant) की आवश्यकता: 9359608288, 9012127600























