
धौलाना: गांव देहरा में पहले खाना पैक कराने को लेकर हुई मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में स्थित एक ढाबे पर खाना पैक करने के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान युवक ने तीन के खिलाफ मारपीट, लाठी-डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव देहरा के रहने वाले अदनान पुत्र फारूक ने बताया कि शुक्रवार को वह गांव के ढाबे पर खाना पैक कराने गया था। इसी दौरान गांव का ही आजाद, शेर और तोहिद वहां पहुंचे और पहले अपना खाना पैक कराने की बात कहने लगे। जब उसने अपना खाना पहले से पैक होने की बात कही तो कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























