
घरेलू कलह में विवाहिता से मारपीट के मामले में पति समेत चार पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदपुर नयागांव में घरेलू विवाद में विवाहिता से मारपीट और गला दबाकर जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की जांच जारी है।
गांव अहमदपुर नयागांव निवासी सुविका ने तहरीर देकर बताया कि 20 जुलाई की रात घर में रहने और भोजन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि अगले दिन सुबह जेठ रिंटू, पति बृजेश, बिन्नी और कलवा ने उसे घर के नीचे बुलाया। गाली-गलौज के बाद मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान गला दबाकर जान लेने का प्रयास किया। पीड़िता के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























