
शुध्द पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें,डीएम ने पेयजल पुनर्गठन योजना का किया स्थलीय निरीक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड की जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने जनपद में चल रही STP एवं पेयजल पुनर्गठन योजना का शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने STP प्लांट पर उपचार क्षमता, संचालन, डिस्चार्ज मानकों एवं पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने, ओवरहेड टैंक, पम्प हाउस एवं घर-घर नल कनेक्शन के कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि STP एवं पेयजल योजना के सभी कार्य निर्धारित मानक एवं समय-सीमा के अंतर्गत पूर्ण किए जाएं। कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। STP से उपचारित जल के नमूनों की नियमित जांच कराई जाए। पेयजल योजना में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ पेयजल एवं सीवेज उपचार जनस्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इस योजना के पूर्ण होने से जनपद वासियों को शुद्ध पेयजल के साथ-साथ स्वच्छ पर्यावरण भी उपलब्ध होगा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























