
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला स्थित नव ज्योति पब्लिक स्कूल में investiture ceremony यानी अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्टूडेंट काउंसिल का गठन हुआ और चयनित बच्चों को बैज और सैशे प्रदान किया गया। इस समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई । इसके बाद प्रधानाचार्या द्वारा चयनित बच्चों को सैशे और बैज दिए गए। सबसे पहले अरावली हाउस की तरफ से दीपक और रितिका को कैप्टन और यश और शिवांगी को vice captain चुना गया। नीलगिरि हाउस की तरफ से पैरी और कवीर को कैप्टन चुना गया।अर्णव और कनिष्का मालिक को vice captain।हिमालय हाउस की तरफ से गोविंद और जाह्नवी captain और चिराग और कशिश को vice captain चुना गया। Prefect में अक्षित,युवराज,गुरविंदर,रौनक,शिवम,नितिन, सालिहा, ऋषिजा, तनिष,खुशप्रीत,नितेश,प्रियांशी,वंशिका,प्राची का चयन हुआ। प्रधानाचार्या ने कहा कि अलंकरण समारोह होते रहना चाहिए जिससे बच्चे अनुशासन और लीडरशिप सीखते हैं। सचिव गौरव कौशिक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। अच्छे लीडर अगर देश को चाहिए तो बच्चों में बचपन से ही लीडरशिप की भावना को जागृत करना होगा। अध्यापिका चित्रा कौशिक ने कहा कि बच्चो को नई जिम्मेदारी दी गई है जिससे बच्चों में अनुशासन में रहने की भावना जागरूक होगी। अध्यापिका प्रतिभा शर्मा ने कहा कि बच्चो ने सकारात्मक और अनुशासन में रहने की शपथ ली है। वहीं अध्यापक योगेश त्यागी ने कहा कि हम अध्यापक बच्चो को नए नए कार्य देंगे ताकि वो उन कार्य को अपनी टीम के साथ समन्वय बनाकर पूर्ण करे। इस समारोह में अध्यापक गण में वर्तिका त्यागी ,मीनू चौहान ,मंजू ,राखी शर्मा,जबर सिंह,मनु शर्मा ,वंदना शर्मा ,सुमन चौधरी ,शीबा, रचना चौधरी,लक्ष्मी आदि का सहयोग रहा।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867






















