
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में एक 13 साल की एक बच्ची के साथ दो दरिंदों ने हैवानियत की और गैंगरेप किया। पीड़िता जब 5 महीने की गर्भवती हो गई तो परिजनों को इस घिनौनी हरकत का पता चला जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 13 साल की नाबालिका का पेट फूला हुआ देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य की जांच की। जांच के बाद पता चला कि किशोरी 5 महीने की गर्भवती है जिसके बाद पीड़िता के होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
JOB ALERT: आनंद इंडस्ट्रीज को अनुभवी अकाउंटेंट (Accountant) की आवश्यकता: 9359608288, 9012127600























