
हापुड़ के कांग्रेसजन 72 घंटे से हाउस अरेस्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली जंतर मंतर पर जाने से रोकने हेतु कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी व पूर्व सभासद नरेश भाटी आदि कांग्रेस जन गत मंगलवार की रात 10:00 बजे से हाउस अरेस्ट हैं जिस कारण उनमें रोष व्याप्त है।
हाउस अरेस्ट कांग्रेस जन जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस संरक्षण में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह से मिले और दिल्ली जंतर मंतर पर जाने की अनुमति मांगी।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दिल्ली जंतर मंतर पर जाने के लिए किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी और जो पुलिस घेरा तोड़कर किसी तरह निकल कर दिल्ली पहुंच गए हैं उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























