
बृजघाट गंगातट पर जल पुलिस, फ्लड कम्पनी, NDR व SDRF की रहेगी तैनाती
हापुड सीमन (EHAPURNEWS.COM):पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया कि श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 पर मेरठ रेंज मे 969 कि.मी. के प्रमुख 28 मार्गों पर कांवड़ यात्रा चलेगी, तथा 32 प्रमुख मन्दिरों पर जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से मेरठ परिक्षेत्र के समस्त जनपदों में कांवड मार्गों पर व्यापक पुलिस प्रबन्ध किये जा रहे है । श्रद्धालुओ की सुरक्षा व आपदा स्थिति के दृष्टिगत घाटों पर 157 नाव व 139 प्रशिक्षित गोताखोरों को तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। इसके साथ ही घाटों के आसपास डबल बैरिकेटिंग, साइन बोर्ड, प्रकाश की व्यवस्था, पार्किग, कन्ट्रोल रुम व खोया पाया केन्द्र, पी0ए0 सिस्टम, वॉच टॉवर तथा एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की टीमे भी नियुक्त की गयी है। ताकि श्रद्धालु/कांवडियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
कांवड़ मार्ग, बैरियर व जलाभिषेक वाले प्रमुख शिव मन्दिरों का विवरण-
हापुड़ जनपद में मुख्य कावंड मार्ग पांच है तथा दूरी -131 किमी, बैरियर- 06 लगाए गए है।
हापुड मे जलाभिषेक के प्रमुख मन्दिरों की संख्या- 08, श्रावण मेलो की संख्या- 03 है।
बृजघाट हापुड़ पर गोताखोरों की संख्या: 26, नावों की संख्या: 100 है।
डीआईजी ने रेंज के सभी जनपदों को निर्देश दिए कि नाविक व गोताखोरों को मौके पर ब्रीफ करें तथा सभी नावों मे लाइफ जैकेट अवश्य रहे साथ ही नहर/नदी के आसपास वाली पुलिस चौकियों व पुलिस मोबाइल मे भी लाइफ जैकेट रखी जाए एवं जलाभिषेक के प्रमुख मन्दिरो/ मेला प्रबन्धकों के साथ गोष्ठी कर ली जाए।
सभी श्रद्धालु/कांवडिये प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, निर्धारित घाटों एवं मार्गों का ही उपयोग करें, गहरे पानी में जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति / संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें। प्रशासन एवं श्रद्धालुओं के पारस्परिक सहयोग से ही कांवड़ यात्रा सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न होगी।
JOB ALERT: आवश्यकता है एक खरादिया (Turner) की: 9045639190, 9760002133























