
👁 67 views Views
अग्रवाल महासभा हापुड़ के लिए मतदान तिथि पर उठे सवाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ के लिए 10 पदाधिकारियों तथा 21 सदस्यों के चुनाव हेतु मतदान तिथि गुरुवार 6 अगस्त 2026 घोषित की गई है। चुनाव अधिकारी जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रताप है।
निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित मतदान तिथि पर महासभा के अनेक आजीवन सदस्यों ने आपत्ति की है। उन्होंने कहा है की कावड़ यात्रा के दौरान 6 अगस्त को मतदान करना न्योचित नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया है कि अग्रवाल महासभा के लिए मतदान तिथि 16 अगस्त रविवार निश्चित की जाए।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















