
शुभारंभ के इंतजार में ढाई करोड़ से लगी हापुड़ की फैंसी लाइटें
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में नगर पालिका परिषद ने ढाई करोड रुपए खर्च कर फैंसी लाइट लगवाई। अचंभे की बात तो यह है कि लाइटों को हर दिन ना जलाकर विशेष मौके पर जलाया जाता है। चर्चा है कि इन फैंसी लाइटों का शुभारंभ नहीं हो सका है। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि दो जनप्रतिनिधियों की आपसी खींचतान के कारण इनका शुभारंभ नहीं हो सकता है जिसकी वजह से यह लाइट रोजाना जलाई नहीं जाती। हालांकि मामले में हापुड़ के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है। बहुत जल्द सभी कार्यों का शुभारंभ होगा। आपसी खींचतान की कोई बात नहीं है।
आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद हापुड़ ने तीन जून को इन लाइटों को पहली बार चालू कराया था जिससे शहर की सुंदरता भी बढ़ गई थी। रात के समय उजाले से हापुड़ जगमगा उठा लेकिन यह लाइट प्रतिदिन नहीं चलाई जाती। बताया जा रहा है कि इन लाइटों को शुभारंभ का इंतजार है। ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि ऐसा ना हो यह लाइट शुभारंभ की जगह मरम्मत मांगने लगे।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854























