
पुलिस ने सपा के जिलाध्यक्ष को दिल्ली जाने से रोका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लेने से गुस्साए सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी बुधवार को दिल्ली जा रहे थे कि उन्हें गढ़मुक्तेश्वर में रास्ते में पुलिस ने रोक दिया। समाजवादी पार्टी के हापुड़ के जिलाध्यक्ष आनंद उर्फ बबलू बुधवार को दिल्ली की ओर जा रहे थे लेकिन गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट मौके पर पहुंचे और उन्हें दिल्ली जाने से रोका। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसपी के जिलाध्यक्ष को रोका गया। इस दौरान काफी देर तक गहमा-गहमी होती रही लेकिन पुलिस ने सपा के जिला अध्यक्ष बबलू भाटी, गढ़ नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष सोना सिंह व अन्य सपाईयों को रोक दिया।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























