
पिलखुवा: प्रहलादनगर में जल भराव से लोग परेशान
हापुड़, सीमन /रियाज अहमद(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला प्रहलादनगर में बारिश के कारण जल भराव की स्थिति पैदा हो गई जिससे क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में जल भराव के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें और उनकी समस्या का समाधान करें। जल निकासी की व्यवस्था करें।
जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार की तड़के जबरदस्त बारिश हुई। वहीं आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। फिलहाल प्रहलादनगर में हुए जलभराव से क्षेत्रवासी परेशान है जिन्होंने बताया कि जल भराव के कारण मकान की नींव भी कमजोर हो रही है। ऐसे में जल निकासी की व्यवस्था की जाए और नालों व नालियों की सफाई की जाए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























