
हापुड़: संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव ट्याला के रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार की रात का बताया जा रहा है। जब 22 वर्षीय सचिन पुत्र महेश प्रजापति कुछ दिन पहले अपनी पत्नी को छोड़कर आया था। वह गांव ट्याला स्थित घर की पहली मंजिल पर सोने चला गया। मंगलवार को परिजनों ने उसे पुकारा तो कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद वह कमरे में पहुंचे तो सचिन की मौत का पता चला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध























