
तीन दिन से विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने से सड़क पर उतरे उपभोक्ता
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़: 33 हजार केवी बिजली लाइन पिछले तीन दिनों से खराब होने के कारण ट्याला क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और अधिकारियों का घेराव कर जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि तीन दिनों से बिजली संकट के चलते पेयजल, घरेलू कार्य और व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।
मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने लोगों को जल्द लाइन ठीक कर आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। वहीं, क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















