
👁 99 views Views
ताऊ पर नाबालिक भतीजी को बेचने का आरोप
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में एक नाबालिग लड़की को बेचने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके ताऊ ने उसे बेच दिया और एक बुजुर्ग से उसकी शादी करा दी। ताऊ पर यह आरोप लगाते हुए पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर यह शिकायत की है।
पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी को ताऊ ने धोखे से अपने साथ ले जाकर बेच दिया। पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसपी कार्यालय में शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























