
आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण हेतु ट्रेनर्स का चयन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा माध्यमिक, उ०प्र०, लखनऊ के अनुक्रम में “रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण” के अन्तर्गत, जनपद हापुड के 13 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् बालिकाओं को 03 माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। जिस हेतु मार्शल आर्ट प्रशिक्षित ट्रेनर्स (ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी) का चयन किया जाना है। इस हेतु आवेदन प्रारूप जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय हापुड से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। प्रशिक्षित ट्रेनर्स हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 03.08.2026 को सांय 05:00 बजे तक निर्धारित है।
प्रशिक्षक के चयन हेतु विशेष बिन्दु निम्नवत् है-
- जनपद हापुड के 13 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में “रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अन्तर्गत बालिकाओं को 03 माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षकों के चयन हेतु आवेदन पत्र दिनांक 03.08.2026 को सांय 05:00 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे।
- प्रशिक्षक द्वारा अपना आवेदन निर्धारित तिथि तक पंजीकृत डाक से अथवा व्यक्तिगत रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यालय, हापुड में जमा किया जा सकता है।
- प्रत्येक राजकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के उपरान्त सम्बन्धित प्रधानाचार्य द्वारा प्रति माह रू० 5,000/- की दर से प्रशिक्षक को मानदेय प्रदान किया जायेगा तथा प्रशिक्षक को तीन माह हेतु अधितकम मानदेय रू0 15,000/- दिया जायेगा।
- उक्त प्रशिक्षण प्रत्येक राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 03 माह हेतु निर्धारित है।
- प्रशिक्षण की अवधि प्रतिदिन 40 मिनट निर्धारित है।
- प्रशिक्षण हेतु ऐसे प्रशिक्षकों का चयन किया जायेगा जिसके पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यता प्रमाण-पत्र हो।
- चयनित प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी कार्य करने का इच्छुक हो।
- प्रशिक्षक के रूप मे यथा सम्भव महिला प्रशिक्षक का ही चयन किया जायेगा। महिला प्रशिक्षक न मिलने की स्थिति में पुरुष प्रशिक्षक चयनित किया जायेगा।
9 जिन राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में महिला शिक्षिका कार्यरत नहीं है उनमें महिला प्रशिक्षक को भेजा जायेगा।
- मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी प्रशिक्षित ट्रेनर्स के चयन हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप जिला विद्यालय निरीक्षक, हापुड से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। प्रशिक्षित ट्रेनर्स द्वारा कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, हापुड में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 03.08.2026 को सांय 05:00 बजे तक निर्धारित है। निर्धारित तिथि के उपरान्त कोई आवेदन किसी भी माध्यम से स्वीकार नहीं किया जायेगा।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854























