
घर में घुसे जहरीले सांप को सर्प मित्र सत्येंद्र शर्मा ने पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला के समीप स्थित गांव रमपुरा में एक मकान में घुसे जहरीले सांप को सर्प मित्र सत्येंद्र शर्मा ने पकड़ा और उसका रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
सर्प मित्र सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि करीब एक से डेट फीट लंबा यह सांप बेहद जहरीला है जो साइलेंट किलर कॉमन क्रेट सांप है। यह सांप बेहद जहरीला है। घर में सांप को देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे के आसपास उन्होंने कड़ी मशक्कत की और ईंट के नीचे छिपे बैठे सांप को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447























