
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में बस में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। हापुड़ कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस घटना से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरा मामला जूस बेचने से जुड़ा है। जूस विक्रेता को बस में चढ़ने से मना करने पर हाथापाई और बस पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी निवासी अश्वनी कुमार ने हापुड़ कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह रविवार की शाम करीब 4:45 बजे धार्मिक बस लेकर मथुरा से वापस हापुड़ तहसील चौराहे पर पहुंचे जहां एक जूस विक्रेता बस में चढ़ने लगा तो उन्होंने मना कर दिया जिससे युवक भड़क गया और उसने बस में तोड़फोड़ करने के लिए ईंट-पत्थर उठा लिए। इस दौरान बस का शीशा टूट गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















