
ब्रह्मलीन संत के महानिर्वाण दिवस पर बृजघाट पर हुआ संत सम्मेलन
हापुड सीमन (ehapurnews.com):श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूजनीय पंडित गुरुवर श्री महंत प्रेम गिरि महाराज जी के सानिध्य में अनन्त श्री विभूषित परम तपस्वी प्रातः स्मरणीय ब्रह्मलीन श्री महंत सोहन गिरि महाराज जी के पांचवें महानिर्वाण दिवस पर शंकर आश्रम,बृजघाट में वार्षिक सन्त सम्मेलन में उपस्थित साधु महात्माओं ने नागरिको को दिया आशीर्वाद और कहा कि भारतीय व सनातन संकृति से श्रेष्ठ अन्य कोई संस्कृति नही है।आज विश्व में भारतीय संस्कृति का अनुसरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हापुड़ ज्ञानंजय सिंह,कंपनी कमांडेट पीएसी नोएडा आर एन सिंह,मनोज गोयल व विनय मिश्रा,मंत्री जूना अखाड़ा श्री महंत बजरंग गिरि महाराज,गढ़ कोतवाल देवेंद्र सिंह बिष्ट,पूर्व कोतवाल गढ़ मनोज बालियान, पवन शर्मा,दीपक वर्मा,शोभित ठाकुर,रानू शंकर व गौरव चतुर्वेदी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में सांधु संतों व नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52























