
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के खिलाड़ियों को खेल स्टेडियम की सौगात मिलेगी। बाबूगढ़ में 24 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे खेल स्टेडियम को सितम्बर माह में शुरू होने की सम्भावना हैं।
आपको बता दें कि बाबूगढ़ में 24 करोड़ की लागत से बना रहे खेल स्टेडियम वर्तमान में 76 प्रतिशत बनकर तैयार हो चुका हैं। खेल स्टेडियम की बिल्डिंग निर्माण कार्य हो गया है। सिंथेटिक ट्रैक कर कार्य तेजी से चल रहा है। सिंथेटिक ट्रैक कर कार्य जुलाई और अगस्त माह में पूरी होने की सम्भावना हैं जिस के बाद खिलाड़ियों को दूसरे जिले नहीं जाना पड़ेगा।
उप क्रीड़ा अधिकारी हापुड़ अरुणा सिरोही ने बताया कि खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी चल रहा हैं। खेल स्टेडियम का अब तक करीब 76 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया हैं व सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य जुलाई और अगस्त माह में पूरा होने की उम्मीद हैं और सितम्बर माह में खेल स्टेडियम चालू करने की संभावना हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























