
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के खुडलिया के निकट नहर की पटरी के पास अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने वाले माफियों ने करीब 100 पेड़ों को नुकसान पहुंचाया हैं। वन विभाग के बीट प्रभारी ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज करा कर पुलिस से कार्यवाही की मांग की हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार वन विभाग के बीट प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि सिंभावली के खुडलिया नहर की पटरी के पास कुछ लोग बैल बग्गी से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे थे। उन्हें देख कर टीम मोके पर पहुंची तो लोग वहां से भाग गए। इस दौरान गांव मुरादपुर निवासी आदिल को पकड़ लिया गया। आदिल ने बताया की मिट्टी के अवैध खनन से 100 पेड़ों की जेडे ख़राब कर दी हैं जिससे पेड़ो को बचाना मुश्किल है। बीट प्रभारी ने थाना मे तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हैं।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























