
जिलाधिकारी ने किया एसटीपी एवं पेयजल पुनर्गठन योजना का स्थलीय निरीक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड की जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने जनपद में चल रही एसटीपी एवं पेयजल पुनर्गठन योजना का शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसटीपी प्लांट पर उपचार क्षमता, संचालन, डिस्चार्ज मानकों एवं पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने, ओवरहेड टैंक, पम्प हाउस एवं घर-घर नल कनेक्शन के कार्यों का जायजा लिया।
एसटीपी एवं पेयजल योजना के सभी कार्य निर्धारित मानक एवं समय-सीमा के अंतर्गत पूर्ण किए जाएं। कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। STP से उपचारित जल के नमूनों की नियमित जांच कराई जाए। पेयजल योजना में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ पेयजल एवं सीवेज उपचार जनस्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इस योजना के पूर्ण होने से जनपद वासियों को शुद्ध पेयजल के साथ-साथ स्वच्छ पर्यावरण भी उपलब्ध होगा।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52























