
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में स्थित गांव सामना में राजस्व विभाग द्वारा जमीन पर कब्जा दिलाने के बाद दो पक्षों में एक बार फिर विवाद हो गया। आरोप है कि राजस्व विभाग की टीम के लौटते ही विरोधी पक्ष ने दीवार तोड़ दी और किसान के बेटे से मारपीट की जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
उप जिलाधिकारी धौलाना कल्पना सिंह चौहान के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम गांव समाना पहुंची थी। टीम ने किसान जगबीर सिंह को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया और मौके पर एक दीवार का निर्माण भी कराया। यह कार्रवाई होने के बाद टीम वापस लौट गई। आरोप है कि टीम के जाने के कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और मंदिर में दीवार को तोड़ दिया जिसके किसान जगबीर सिंह और उनके बेटे रिंकू सिंह ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















