
जय जगन्नाथ के जयकारे से गूंजा पिलखुवा
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पिलखुवा में इस्कॉन पिलखुवा द्वारा रथयात्रा का भव्य आयोजन किया गया।
रथयात्रा सर्वोदय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर घास मंडी, तिराहे, गाँधी बाज़ार, कृष्ण गजं और नेशनल हाइवे-9 से चंडी मदिंर होते हुए इस्कॉन मदिंर पिलखुवा, पिलर न० 15 पर सम्पन्न हुई।
भगवान जगन्नाथ का आगमन नगर में 21 गाड़ियों के काफिले के साथ हुआ। तदोपरांत भगवान को रथ पर विराजमान कर आरती उतारी गई एवम जगन्नाथ अष्टकम का पाठ किया गया। नगर में भगवान के स्वागत के
लिए पुष्पवर्षा की गई। जगह जगह पर आरती की गई और सुदंर रंगोलीयां बनाई गई और क्रेन द्वारा भगवान को 4 बार 56 भोग लगाया गया।
संपूर्ण रथ यात्रा में नगरवासियों ने देश-विदेश से आये हुए भक्तों के साथ हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम राम राम राम हरेहरे का कीर्तन एवम नृत्य करा। संपूर्ण रथयात्रा में प्रशासन सचेत एवम समर्पित रहा। साथ ही नगर के गणमान्य व्यक्ति यों का भी विशष सहयोग रहा। आयोजन मदिंर अध्यक्ष आदिकर्ता प्रभुजी, मंदिर प्रबधंक माधव गौर प्रभुजी, गौर विग्रह प्रिय प्रभुजी, वीर केशव प्रभुजी एवं नारद पाद सेवनम प्रभुजी का विशेष सहयोग रहा।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























