
खेत में चारा काटने के दौरान किशोर को सांप ने काटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव रझैड़ा निवासी किशोर को खेत में चारा काटने के दौरान सांप ने काट लिया। परिजनों ने किशोर को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने किशोर का प्राथमिक उपचार कर मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि गांव रझैड़ा के रहने वाले नरेंद्र ने बताया कि उनका बेटा आशीष गुरुवार की शाम खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान खेत में छिपे सांप ने उनके पैर में काट लिया। परिजन किशोर को तत्काल सीएचसी सिखेड़ा ले गए। जहां चिकित्सकों ने किशोर का प्राथमिक उपचार कर हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















