
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में एक युवक पर अस्पताल के पास मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी भाभी और उसके नवजात बच्चे को देखने के लिए अस्पताल गया था कि आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने वीडियो कॉल के जरिए उसकी पहचान की और उसके साथ मारपीट की।
गांव देहरा के मोहल्ला पीरचौरहान निवासी तय्यब पुत्र मुमताज अली ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी भाभी फरहा पत्नी अत्ताउल्लाह को प्रसव के लिए धौलाना गुलावठी मार्ग पर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे तैयब अपनी भाभी और नवजात बच्चे से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचा था। इस दौरान वह पास स्थित एक अस्पताल की ओर चला गया। तभी पीछे से आए दो युवकों ने तैयब को रोक लिया और वीडियो कॉल पर तैयब का चेहरा दूसरी ओर मौजूद व्यक्ति को दिखाया जिसके बाद पीड़ित के साथ मारपीट की गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867






















