
साइबर ठगी में शामिल हापुड़ युवक को पुलिस ने भेजा जेल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठगों के साथ मिलकर अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले हापुड़ के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के विरुध्द 5 राज्यों से ठगी की शिकायतें मिली थी। हापुड़ के कई अन्य युवक भी पुलिस के निशाने पर है।
साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन साइबर वज्र के तहत कोतवाली हापुड़ नगर और थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने म्यूल (संदिग्ध) बैंक खाते का इस्तेमाल कर पांच राज्यों में करीब 646090 रुपये का फ्राड किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर आपरेशन साइबर वज्र चलाया जा रहा है। जिसमें एनसीआरपी, समन्वय, प्रतिबिंब
पोर्टलों और डिजिटल इंटेलिजेंस के माध्यम से संदिग्ध बैंक खातों की जांच की जा रही है। जांच में एक बैंक खाता संदेह के घेरे में आया है। जब नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर इस खाते का रिकार्ड खंगाला गया तो पता चला कि पांच राज्यों में पांच साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज पाई गई। जिनके माध्यम से 646090 रुपये के साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि इस बैंक खाते का संचालन मूल रूप से ग्राम वैट बक्सर थाना सिंभावली जनपद हापुड़ हाल निवासी गांधी विहार रेलवे रोड थाना हापुड़ नगर निवासी रिजवान कर रहा है। आरोपी रिजवान ने अवैध आर्थिक लाभ कमाने और साइबर अपराधियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से जानबूझकर अपने बैंक खाते का इस्तेमाल धोखाचड़ी होने में दिया गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























