
दोयमी चौकी में दरोगा की कुर्सी पर बैठा सिरफिरा, टोपी पहनकर समझने लगा चौकी इंचार्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की दोयमी चौकी में बीती रात एक सिरफिरा घुस आया और दरोगा की कुर्सी पर बैठकर खुद को दरोगा समझने लगा। बिन कपड़ों के दरोगा की कुर्सी पर बैठे युवक ने कागज़ात भी खंगाले जिससे पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है। यदि चौकी ही सुरक्षित नहीं है तो अन्य स्थानों का क्या होगा?
बताया जा रहा है कि युवक ने दरोगा की टोपी पहनकर खुद को चौकी इंचार्ज की तरह पेश किया और चुलबुल पांडे स्टाइल में कुर्सी पर बैठकर कागजात भी चेक करता नजर आया। चौकी पर मौजूद फरियादियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और सिरफिरे से बाहर आने के लिए कहा।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और वीडियो की सत्यता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















