
👁 16 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम निक्की पुत्र यादराम निवासी मोहल्ला भीम नगर हापुड़ देहात है। पुलिस ने आरोपी को पटना मोड़ से शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
मोहल्ला भीम नगर में आरोपी ने घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी निक्की को गिरफ्तार कर लिया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























