
भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत में हुआ किसानों की समस्याओ पर विचार
हापुड सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की शुक्रवार को मासिक पंचायत सिंभावली सोसाइटी में हुई। पंचायत में सिंभावली ब्लॉक के ग्रामो के ग्राम अध्यक्ष मौजूद रहे। पंचायत की अध्यक्षता हापुड़ नगर अध्यक्ष राजवीर भाटी ने की तथा संचालन ब्लॉक अध्यक्ष पवन फौजी ने किया।
पंचायत में किसानो की अनेक समस्याओं पर विचार हुआ।
1.पशु स्वास्थ्य केन्द्रों पर अब ज्वार का बीज फ्री मिल रहा है यह समय पर मिलना चाहिए।
2.भूमि अधीग्रहण वाले गांवों में बिजली, पानी, तथा विद्युतीकरण कराया जाए।
3.ग्राम समाज की भूमि चकरोड़, नालियों की भूमि का अधिग्रहण मुआवजा सहीत विकसित भूखंड दिलाया जाए।
4.बैनामा के अनुसार सर्किल रेट बढ़ाये जाए।
पंचायत मे पवन हूण गुर्जर जिलाध्यक्ष, जितेंद्र नागर, जोगिंदर मावी, राजकुमार शर्मा, अनिल अधाना, रविंद्र भाटी, अरुण भाटी, नरेंद्र भाटी, विनित, पारूल त्यागी, बोबी त्यागी, रूपराम सिंह, डा० रकम, गौतम, अभिषेक, यशवीर नागर, अरूण त्यागी, सुनील बिधूड़ी, मनोज कुमार, पप्पू, संदीप त्यागी, सौरभ त्यागी आदि थे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























