
👁 15 views Views
नगर पालिका ने नहीं बढ़ाया टैक्स, दुकान किराए पर लेकर आगे किराए पर देने वाले बर्दाश्त नहीं: राकेश बजरंगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राकेश बजरंगी ने कहा कि नगर पालिका ने किसी प्रकार का टैक्स नहीं बढ़ाया है। लोगों में भ्रम पैदा किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ दुकानदार नगर पालिका से दुकान को किराए पर लेकर आगे पुन: किराए पर दे देते हैं और मोटा मुनाफा कमाते हैं जो नियमों के विपरीत है। दुकान किराए पर लेकर आगे किराए पर देना गलत है। ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























