
पिलखुवा: मोहल्ला गढ़ी में हुई चोरी का खुलासा, एक बाल अपचारी समेत दो गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला गढ़ी स्थित दुकान में चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी समेत दो को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने नकदी, दस्तावेज, चोरी करने के उपकरण और अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मेहताब उर्फ पन्नू पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला सद्दीकपुरा पिलखुवा जनपद हापुड़ तथा एक बाल अपचारी को पकड़ा है।
आपको बता दें कि पिलखुवा के मोहल्ला गढ़ी में चोरों ने एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान को अपना निशाना बनाया था जहां से चोरों ने नकदी और कीमती सामान चुराया। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक बालाचारी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को आरकेजी कॉलेज के पास से पकड़ा है जिनके कब्जे से आरोपियों ने पुलिस ने 17,720 नकद, एक आधार कार्ड, जीएसटी बिल, चेक बुक, चोरी करने के उपकरण, एक अवैध चाकू बरामद किया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























