
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के हाईवे की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक बाइक पर छह युवक बैठे नजर आ रहे हैं जो कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। तय संख्या से तीन गुना लोग बाइक पर बैठे हैं जो अपने साथ-साथ औरों की जान को भी जोखिम में डालकर बाइक पर यात्रा कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच जारी है।
जनपद हापुड़ में गुरुवार की रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। यह वीडियो हाईवे- 9 की बताई जा रही है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बाइक पर छह युवक सवार है जो अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। स्टंट बाजी की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई जो मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















