
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को एक महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया जिनका आरोप है कि एक महिला की डिलीवरी के दौरान चिकित्सकों ने लापरवाही बरती और महिला की नस काट दी। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है जो नोएडा के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
गुलावठी की रहने वाली नंदिनी की शादी हापुड़ के पटेल नगर निवासी करण सिंघल पुत्र सुधीर कुमार सिंघल के साथ हुई थी। महिला गर्भवती थी जिसके बाद परिजनों ने उसे डिलीवरी के लिए हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि महिला की डिलीवरी करते समय महिला की तीन नस कट गई। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने कुछ बताए बिना महिला को रेफर कर दिया जिसके बाद वह नोएडा में स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने महिला को गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर भर्ती कराया जो जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। परिजनों ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























