हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):हापुड़ केकांग्रेस जनों ने किसानों के मसीहा व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 34 वीं पुण्यतिथि मनाई। कांग्रेसजन शनिवार को तहसील चौराहा स्थित चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया।कांग्रेसियों ने अपनी- अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि चौधरी चरण सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश की धरती पर जिला हापुड़ के ग्राम नूरपुर में हुआ था और उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया था और हित में कार्य किए।
इस अवसर पर चौधरी सुखबीर सिंह, जितेंद्र सिंह, अमित शर्मा, निसार पठान खान आदि उपस्थित थे।
Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606
























