
निक्षय दिवस पर रोगियों के स्वास्थ्य की हुई निशुल्क जाँच
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): टीबी के संभावित मरीजों की हुई मुफ़्त जाँच, एचआईवी और शुगर टेस्ट भी किए गए अनिवार्य
हापुड़ 16 जुलाई 2026 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहुजा के निर्देशन में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह के नेतृत्व में जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी और कार्यक्रम समन्वयक दीपक शर्मा ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
भारत सरकार के ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत आज जनपद हापुड़ के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ‘निक्षय दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. किशोर कुमार आहुजा के कुशल निर्देशन में टीबी उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय नजर आया।
अभियान के तहत जिला क्षय रोग अधिकारी (DTO) डॉ. राजेश, जिला पी0पी0एम 0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी और कार्यक्रम समन्वयक (प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर) दीपक शर्मा ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि आज जनपद के सभी टी0बी0 क्लीनिकों और आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों पर विशेष शिविर लगाए गए हैं। निक्षय दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे सभी संभावित (Presumptive) टीबी मरीजों और संवेदनशील आबादी (Vulnerable Population) की बलगम व डिजिटल एक्स-रे जांच की गई। इसके साथ ही उनका शुगर (Diabetes) और एचआईवी (HIV) टेस्ट भी अनिवार्य रूप से किया गया।अधिकारियों ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहुजा के निर्देशानुसार टीबी ग्रसित मरीजों में शुगर और एचआईवी का सह-संक्रमण (Co-infection) रोकने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि यह बीमारी को अधिक गंभीर बना देता है। इसलिए शासन के निर्देशानुसार इन दोनों जांचों को अनिवार्य किया गया है ताकि समय रहते सटीक इलाज शुरू हो सके।
इसके साथ ही, आज चिन्हित किए गए नए मरीजों को तत्काल निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत किया गया, ताकि उन्हें मुफ्त दवाइयाँ और ‘निक्षय पोषण योजना’ के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता (पोषण भत्ता) की प्रक्रिया शुरू की जा सके। इस अवसर पर मैरिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड दिल्ली रोड हापुड़ द्वारा संचालित श्री प्रेम चन्द लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा ग्राम चमरी में बाल्मीकि चौक पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ किशोर कुमार आहूजा ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को दो हफ्ते से अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना या रात में पसीना आने जैसे लक्षण हों, तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर मुफ़्त जांच व इलाज का लाभ उठाएं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























