हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर के पक्षी अस्पताल से शनिवार को 4 पक्षियों के स्वस्थ होने पर खुली हवा में विचरण हेतु आजाद किया गया। बता दें कि हापुड़ के जैन पक्षी अस्पताल में बीमार व घायल पक्षियों का इलाज किया जाता है और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें आजाद किया जाता है। तुषार जैन व वैभव गुप्ता ने चार ऐसे घायल पक्षियों को हवा में आजाद किया जो इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गए।
किसी भी तरह की जांच और कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं, Healthians Labs 8755333320
























