
आईआईए के वर्ष 2026-27 के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं 317वीं CEC बैठक आईआईए भवन, लखनऊ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल की अध्यक्षता में वर्ष 2026 – 27 के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं 317वीं केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति (CEC) की बैठक आईआईए भवन, लखनऊ में आयोजित हुई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपस्थित आईआईए के पूर्व अध्यक्षगणों ने वर्ष 2026-27 के लिए नॉमिनेटेड पदाधिकारियों को नियुक्ति (Offer) पत्र प्रदान किए तथा आईआईए के उद्देश्यों एवं मूल्यों के अनुरूप कार्य करने तथा MSME हितों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई | शपथ ग्रहण समारोह के दौरान के उपरांत आईआईए की 317वीं सीईसी बैठक का आयोजन किया गया बैठक में पिछले सत्र 2025-26 में मुख्यालय एवं सभी चेप्टर के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आईआईए द्वारा आयोजित किये जाने वाले India Food Expo (18 – 20 सितम्बर 2026), और नए सत्र 2026-27 में एमएसएमई उद्योगों के हित में किए जाने वाले सभी कार्यों पर विचार विमर्श करके उनकी रूपरेखा तैयार की गई। इसके साथ ही बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने चैप्टर हापुड़ के कर्मठ जुझारू एवं बेहद सम्मानित उद्यमी सदस्य अशोक छारिया को सत्र 2026-27 के लिए ओडीओपी एवं एमएसएमई एक्सपोर्ट के सचिव पद से मनोनीत किया। इस खबर से जिले के सभी उद्यमी सदस्यों में अत्यंत खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर सभी उद्यमियों ने अशोक छारिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अशोक छारिया ने सभी की शुभकामनाओं के लिये धन्यवाद किया तथा कहा कि आपके सहयोग से आई आई ए में नये दायित्व का निर्वाहन पूरी क्षमता से करने का प्रयास रहेगा जिससे प्रदेश से MSMEs का निर्यात बढ़े व उधोग समृद्धिशाली बनें। बैठक में चैप्टर हापुड़ से चैयरमेन पवन शर्मा, राष्ट्रीय सचिव विजय शंकर शर्मा, सीईसी सदस्य शांतनु सिंहल उपस्थित रहे तथा शपथ ग्रहण की।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*
























