
गढ़: फरार चल रही तीन आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गांव नानपुर के रहने वाले फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया और समय सीमा के भीतर न्यायालय में पुलिस के समक्ष हाजिर होने के निर्देश दिए अन्यथा कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
चौकी प्रभारी युवराज सिंह बुधवार को गांव नानपुर पहुंचे जहां उन्होंने मुनादी कराकर आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। आपको बता दें कि मासिफ, साद और शोएब के खिलाफ गढ़ थाने में मुकदमा दर्ज है जिनके ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला करने, बलवा आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी फरार चल रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों के निर्देश पर तीनों आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























