
अंटी मे मिला चाकू,मिली 8 माह की सजा व अर्थदण्ड
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा अवैध चाकू बरामद होने केे मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई,साथ ही अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया।
वर्ष 2025 में अभियुक्त फरमान से अवैध चाकू बरामद होने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 396/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना हापुड देहात पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर 08 माह का कारावास व 2,000/- रुपये के अर्थदण्ड़ से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अभियुक्त फरमान पुत्र कामिल निवासी टंकी के पास कोटला सादात थाना हापुड देहात जनपद हापुड़ है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























