
👁 8 views Views
बाबूगढ में सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट का वितरण
हापुड सीमन (ehapurnews.com):नगर पंचायत बाबूगढ़ जनपद हापुड़ की चेयरमैन सुधा देवी ने बुधवार को
नमस्ते योजना के अंतर्गत सफाई मित्रों को सुरक्षा एवं कार्य सुविधा हेतु आवश्यक सुरक्षा किट का वितरण किया।
इस अवसर पर सफाई मित्रों को सुरक्षा उपकरणों के उपयोग व स्वच्छता तथा सुरक्षित कार्य करने के संबंध में जागरूक भी किया गया। बता दे कि नगर पंचायत बाबूगढ़ स्वच्छ सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























