
मोहित शर्मा के परिजनों ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले मोहित शर्मा की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में उनके परिजनों ने लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में उनका कहना है कि पुलिस ने मामले में बेहद लापरवाही बरती जिसके कारण मोहित शर्मा की मृत्यु हो गई। पुलिसकर्मियों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि परिजनों का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने तो यह तक कह दिया कि “फोन बंद करके अय्याशी कर रहा होगा।” पुलिस की लापरवाही से मोहित शर्मा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित केशव नगर के रहने वाले तरुण शर्मा ने बताया कि मोहित शर्मा नोएडा में ड्यूटी करते थे जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जब परिजनों ने फोन पर संपर्क करना चाहा था तो फोन स्विच ऑफ आया। इसके बाद 9 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हापुड़ कोतवाली का दरवाजा खटखटाया लेकिन पुलिस ने सहयोग के बजाय अत्यंत अपमानजनक और संवेदनहीन टिप्पणी की। पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई। वही पता चला कि अस्पताल में मोहित शर्मा की मौत हो चुकी है जिससे परिजनों का गुस्सा उफान पर आ गया। परिजन लगातार बिलख रहे हैं। हालांकि एसपी ने मामले में एक दरोगा व एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया लेकिन मामले में और अधिकारियों पर भी गाज गिरने की उम्मीद है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586

























