
हापुड़: अपने साइज से दोगुनी लम्बी ई-रिक्शा में लादी बल्लियों पर बैठाया युवक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ई-रिक्शा में रखी और पीछे निकली बल्लियों पर बैठा हुआ है जो कभी भी हादसे का शिकार हो सकता है। ₹10 बचाने की खातिर युवक ने अपनी जान को जोखिम में डाल दिया। मौके की वीडियो वायरल हो रही है। लोगों ने मामले में यातायात पुलिस की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े किए हैं।
हापुड़ में नियमों का पालन करने के लिए यातायात पुलिस वैसे तो सख्त दिखाई देती है लेकिन इसके बावजूद भी नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है। ताजा मामला हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज के पास का है जहां एक ई रिक्शा जाते हुए दिखाई दी। ई-रिक्शा में बल्लियाँ लदी थी। यह बल्लिया बाहर तक निकली हुई थी जिस पर एक युवक बैठा हुआ था। इस तरह के सफर से क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























