
गुप्त नवरात्रि कब से प्रारम्भ जाने ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय 9634408321
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई दिन बुधवार से प्रारम्भ हो रहा हैं !गुप्त नवरात्रि वर्ष में दो बार आती हैं ! माघ और आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक यह नवरात्रि विशेष रूप से तंत्र साधना,मंत्र जाप, देवी उपासना और आध्यात्मिक साधना के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।इस दौरान विशेष रूप से दशमहाविद्याओं जैसे माँ काली,माँ तारा, माँ त्रिपुरसुंदरी, माँ भुवनेश्वरी,माँ छिन्नमस्ता,माँ भैरवी,माँ धूमावती,माँ बगलामुखी, माँ मातंगी और माँ कमला की पूजा की जाती है।प्रातः स्नान करके कलश स्थापना करें। कलश स्थापना प्रातः 05 बजकर 33मिनट से लेकर प्रातः10बजकर 09 मिनट तक शुभमुहूर्त हैं ! माँ दुर्गा या अपनी इष्ट देवी की पूजा करें।दुर्गा सप्तशती, देवी कवच, या ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ मंत्र का जाप करें।सात्विक भोजन करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें ।कन्या पूजन नवमी के दिन करें।मांस,मदिरा और तामसिक भोजन से बचें!क्रोध, झूठ और अपशब्दों से दूर रहें।साधना के दौरान नियमों का पालन करें।
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय 🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विषेशज्ञ
संपर्क सूत्र 9634408321
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























