👁 0 views Views
जनपद हापुड़ में आज शाम मिली सूचना के आधार पर जिले में छह और कोरोना के पॉजिटिव मामले मिले हैं। तहसील धौलाना के गांव कुराना में छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिस कारण धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव कुराना को पुन: नियंत्रण क्षेत्र बफर ज़ोन (Buffer Zone) घोषित किया गया है और मैजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। (ehapurnews.com; Time: 09:18 PM, May 06, 2020)
आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार आज सुबह जिले में एक कोरोना मरीज मिला था जिसके चलते आज कोरोना के मिले मरीजों की संख्या सात हो गई है।
ये हैं आंकड़े: (ehapurnews.com; Time: 09:18 PM, May 06, 2020)
आज मिले मामले: 7
एक्टिव केस: 40
स्वस्थ हुए मरीज: 12
कुल मामले: 52


























