
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): “एक पौधा माँ के नाम – वृक्षारोपण 2026” के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 12 जुलाई को विशेष वृक्षारोपण दिवस के रूप में मनाने के निर्देश आईआईए हापुड़ चैप्टर को प्राप्त हुए। चैप्टर के पदाधिकारियों और अनेक सदस्यों ने रविवार 12 जुलाई को धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित सोसाइटी भवन तथा उसके पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इसके अतिरिक्त उद्यमी सदस्यों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों पर भी पौधारोपण किया और उनके पोषण का दायित्व लिया।
इस अवसर पर चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा, सचिव लवलीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक छारिया, सीईसी मेंबर शान्तनु सिंहल, राजीव एवं संदीप गुडलक ,यूथ विंग से कप्तान वैभव गुप्ता, मुदित बंसल,आयुष,गौरव अग्रवाल, प्रशांत शर्मा आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
























